मेन्यू

लोड हो रहा है...

​आर.के. सिन्हा के जन्मदिन पर गूंजा कायस्थ समाज का संकल्प: 11 नवंबर को निकलेगी भव्य भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा

फास्ट ब्लिट्ज 24

​स्थान: जौनपुर

श्रेणी: समाज / सांस्कृतिक आयोजन

​‘भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के देवता हैं, कायस्थ समाज पूरी एकजुटता के साथ मनाएगा पूजनोत्सव’

​फास्ट ब्लिट्ज 24 डेस्क, जौनपुर।

भाजपा के संस्थापक सदस्य, संगत-पंगत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष और देश भर के कायस्थ संगठनों के संरक्षक पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा ‘बाबूजी’ का जन्मदिन जौनपुर में बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रूहटा स्थित भगवान शिव व भगवान चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान देर रात्रि आरती-पूजन, दर्शन, भजन-कीर्तन और केक काटकर उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी के साथ आगामी 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकालने का ऐतिहासिक संकल्प भी लिया गया।

​पंगत संगठन और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

​संगत-पंगत संगठन जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट ने कहा कि पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा बाबूजी अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री चित्रगुप्त धर्मशाला के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट और प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने घोषणा की कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर रूहटा स्थित मंदिर व धर्मशाला को भव्य रूप से सजाया जाएगा।

​’कायस्थ समाज किसी के बहकावे में नहीं आने वाला’

​विचार गोष्ठी के दौरान अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव ‘प्रिंसिपल’ और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान चित्रगुप्त सम्पूर्ण सर्व समाज के देवता हैं। कायस्थ समाज एक जागरूक समाज है, जो आगामी 11 नवंबर को अपनी पूरी एकजुटता के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर पूजनोत्सव मनाएगा।

​कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा ‘अज्जू’ और राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ने आह्वान किया कि जिले के सभी कायस्थ संगठन एक मंच पर आकर इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे। साथ ही, जो संगठन अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी जोड़ने के प्रयास जारी हैं।

​संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’ और राष्ट्रीय नेता उमेश श्रीवास्तव ‘फुफा’ ने दोटूक कहा कि कायस्थ समाज किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आने वाला है। पूरा देश 11 नवंबर को एक सुर में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव मनाकर अपनी सांस्कृतिक एकता का परिचय देगा।

​नवरात्र में होगी 51 सदस्यीय महासमिति की घोषणा

​संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव और शोभायात्रा के प्रवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ ने जानकारी दी कि श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव, पूजन महासमिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज अग्रहरी और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव समाज के सभी वर्गों से विचार-विमर्श कर नवरात्र के पावन पर्व पर 51 सदस्यीय भव्य पूजन महासमिति की घोषणा करेंगे, जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल होंगे।

​कार्यक्रम के अंत में आयोजक अजय वर्मा ‘अज्जू’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अश्विनी अस्थाना, मनीष श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव ‘नेताजी’, शिव शंकर श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव ‘जिकी’, अमित निगम, रजत श्रीवास्तव, के.डी. मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव ‘प्रिंसिपल’, रूपेश श्रीवास्तव ‘कवि अकेला’, अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’ सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय