मेन्यू

लोड हो रहा है...

जेसीआई जौनपुर ने धूमधाम से मनाया “महान दिवस समारोह”, पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठों का हुआ भव्य सम्मान

  • सिटी मजिस्ट्रेट की सराहना: जेसीआई जैसे संगठनों से ही युवाओं में विकसित होती है नेतृत्व क्षमता और अनुशासन

 

  • नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य बोलीं: युवाओं को समाज सेवा का मंच दे रही संस्था, वरिष्ठों का सम्मान ही हमारा संस्कार

 

  • पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण का वक्तव्य: जेसीआई व्यक्ति नहीं विचार है, यह पीढ़ियों को जोड़ने और आदर करने की सीख देता है

 

  • अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मान: पूर्व अध्यक्षों और चेयरपर्सन को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, संयोजकों को मिले अवार्ड

 

जौनपुर

​जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के समापन अवसर पर मंगलवार को होटल रिवर व्यू में “महान दिवस समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में आयोजित किया गया था, जिसकी शुरुआत जेसीरेट हर्षिता मौर्य द्वारा प्रस्तुत जेसीआई आस्था पाठ से हुई।

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने जेसीआई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था युवाओं को नेतृत्व और समाज सेवा का एक बेहतर मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों और पूर्व अध्यक्षों का सम्मान करना हमारे संस्कारों का प्रतीक है।

नेतृत्व और अनुशासन की मिसाल: सिटी मजिस्ट्रेट

विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने कहा, “जेसीआई जैसे संगठनों से ही युवाओं में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है।” उन्होंने सप्ताह भर चलाए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार है, जो वरिष्ठों का आदर करना सिखाता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ और वर्तमान अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने भी संस्था के इतिहास और एकता पर प्रकाश डाला।

स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान अध्यक्ष अंजनी प्रजापति और चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल ने पूर्व अध्यक्षों और पूर्व चेयरपर्सन को माल्यार्पण करने के बाद अंगवस्त्रम, मोती की माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जेसीआई सप्ताह के चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने पूरे सप्ताह की रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद अतिथियों के हाथों सभी कार्यक्रम संयोजकों को अवार्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

शहर के कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुनित कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. अजीत कपूर, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, ताहिर कादरी ‘सोनू’ सहित जेसीरेट विंग से सीमा चक्रवाल, श्रद्धा जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​समारोह का संचालन सचिव सतीश कुमार जायसवाल ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक विश्वकर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय