जौनपुर
19 नवंबर, 2026

जौनपुर के पुलिस कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें व समस्याएं एसपी के सामने रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मामलों के प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना चाहिए।
लापरवाही पर सख्त रुख और पीड़ितों को प्राथमिकता
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि फरियादियों को समय पर राहत मिल सके।