पुलिस लाइन ग्राउंड में गूंजा अनुशासन और जोश: एनसीसी कैडेट्स की ड्रिल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिले पदक
Fast Blitz 24 | जौनपुर
19 नवंबर, 2026
जौनपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में गुरुवार को 96 यूपी बटालियन एनसीसी से संबद्ध डिग्री एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों के कैडेट्स के बीच भव्य ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल रोशन जमीर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के कैडेट्स ने कदमताल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा।
इन संस्थानों के कैडेट्स ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर, सहकारी महाविद्यालय मिहरांवा, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ, राज इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट थॉमस कॉलेज और बी.आर.पी. इंटर कॉलेज जौनपुर के कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पदक सम्मान
स्पर्धा के दौरान बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और ड्रिल कौशल दिखाने वाले महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा कैडेट्स को गोल्ड, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों व प्रशिक्षकों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, डॉ. कर्मचन्द यादव, सुनील तिवारी, मनोज सिंह, ओ.पी. यादव, विशाल सिंह और बृजभूषण यादव के साथ जे.सी.ओ. फिलिस उरांव, हवलदार मोहित तिवारी, कंचन कुमार राय, थगेन्द्र पुन तथा बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।