वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय: जौनपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पुण्यतिथि

​जौनपुर:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों के क्रम में जौनपुर जिला कार्यालय (सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज) में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

​अदम्य साहस और बलिदान की प्रतीक थीं ऊदा देवी पासी

​गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी अदम्य साहस और वीरता की प्रतीक थीं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

​उन्होंने कहा, “ऊदा देवी पासी का इतिहास केवल एक वीरांगना की शौर्यगाथा नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण का भी बड़ा प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने याद दिलाया कि 1857 के संग्राम में लखनऊ के सिकंदरबाग में उन्होंने अंग्रेजी सेना का डटकर मुकाबला किया था और वीरगति प्राप्त की थी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को इतिहास में यथोचित सम्मान मिलना चाहिए।

​समाजवादी विचारधारा न्याय और समानता के लिए प्रतिबद्ध

​वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। वीरांगना ऊदा देवी पासी का जीवन हमें यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और संकल्प के बल पर हर अन्याय का मुकाबला किया जा सकता है।

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति

​इस श्रद्धांजलि सभा में हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, अजय मौर्य अज्जू (जिला सचिव), दीपक आर. विश्वकर्मा, कमाल आज़मी (सदर विधानसभा महासचिव), डॉ. जंग बहादुर यादव (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी युवजन सभा), राकेश यादव एडवोकेट, सौम्या यादव, रूबी बिंद, नज्मे आलम, प्रदीप शर्मा और विनय विनायक सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​बृजलाल / Fast Blitz 24, जौनपुर

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *