नोरंगदेसर में सजेगा पशुपालन व कृषि का महाकुंभ: दूध उत्पादन में अव्वल आने पर मिलेगा ब्रांड न्यू ट्रैक्टर और बुलेट
आरसीबीए (RCBA) के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक होगा ‘नेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो-2026’ का तीसरा संस्करण
-
देश-विदेश की 200 से अधिक कंपनियां करेंगी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन, भारत सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्रालय का भी सहयोग

हनुमानगढ़ / नोरंगदेसर | फास्ट ब्लिज 24
’स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान और सशक्त राजस्थान’ के विजन के साथ रॉयल कैटल ब्रीड एसोसिएशन (RCBA) की ओर से आगामी 19, 20 और 21 दिसंबर 2026 को राजस्थान के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय पशु मेले व प्रदर्शनी ‘RCBA नेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो-2026’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। नोरंगदेसर स्थित आरसीबीए मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।
ये
दूध और नस्ल मुकाबलों में बरसेंगे बंपर इनाम
मेले का मुख्य आकर्षण लाइव पशु प्रतियोगिता (गाय एवं भैंस) और कैटल शो रहेगा, जिसमें देशभर के पशुपालक अपने उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, एचएफ (HF) गाय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता की राष्ट्रीय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में ब्रांड न्यू ट्रैक्टर और राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में ब्रांड न्यू बुलेट बाइक दी जाएगी। इसके अलावा नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन की अन्य श्रेणियों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

200 से अधिक कंपनियों की आधुनिक तकनीक से रूबरू होंगे किसान
डेयरी, लाइवस्टॉक, सोलर और कृषि क्षेत्र के इस महासंगम में देश-विदेश की 200 से ज्यादा नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। प्रदर्शनी में पशुपालकों और किसानों को आधुनिक डेयरी मशीनरी, उन्नत पशु आहार, सोलर उपकरण और नवीनतम कृषि तकनीकों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME) द्वारा समर्थित इस आयोजन में कारगिल, पतंजलि, एसीस और होल्स्टीन सहित कई प्रमुख ब्रांड्स भागीदारी निभा रहे हैं।
ऐसे जुड़ सकते हैं पशुपालक और कंपनियां
आयोजन समिति ने बताया कि मेले में स्टॉल बुकिंग, स्पॉन्सरशिप, ब्रांडिंग और पशु प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक पशुपालक, व्यापारी और विजिटर्स अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 99833 13947 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये