जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने कई थानाध्यक्षों के कार्य में फेर बदल कर दिया है। जयप्रकाश यादव का स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर से प्रभारी निरीक्षक बरसठी उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी को मुंगरा बादशाहपुर का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राम आश्रम राय प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम से थाना अध्यक्ष खुटहन और खुटहन थाना अध्यक्ष रहे चंदन कुमार राय को गैर जनपद के लिए रवाना कर दिया गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक तरुण कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी गामा टीम से थाना अध्यक्ष महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंप गई है। अनिल कुमार एसओजी टीम थाना अध्यक्ष पवरा बनाया गया है। प्रशांत कुमार सिंह को स्वाट टीम से थानाध्यक्ष मीरगंज निरीक्षक देव आनंद रजक को बरसठी से अपराध शाखा। उप निरीक्षक अमित कुमार पांडे को थाना अध्यक्ष महाराजगंज से प्रभारी स्वाट टीम। वहीं थाना अध्यक्ष पंवारा रहे दिव्य प्रकाश सिंह को एक बार फिर झटका लग गया है उन्हें स्वट टीम गामा का प्रभारी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष मीरगंज रहे विनोद कुमार आंचल को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।

Author: fastblitz24



