Fastblitz 24

जौनपुर: रामपुर घाट पर मिला था बुजुर्ग महिला का शव, एक दिन बाद हुई शिनाख्त

⊕मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण घर से निकली थी वृद्धा, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर घाट पर मंगलवार को मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी एक दिन बाद सुलझ गई है। बुधवार सुबह शव की पहचान 71 वर्षीय चनारा देवी के रूप में हुई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या था पूरा मामला?

बीते मंगलवार को रामपुर घाट के पास ग्रामीणों ने एक वृद्ध महिला का शव देखा, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेज दिया था। पुलिस की टीम लगातार महिला की पहचान करने में जुटी थी।

बेटे ने बताई आपबीती

बुधवार सुबह शव की शिनाख्त चनारा देवी पत्नी स्व. छोटे लाल चौहान (उम्र लगभग 71 वर्ष), निवासी ग्राम सभा बेलवा, थाना बदलापुर के रूप में हुई। मृतका के पुत्र राजनाथ चौहान ने बताया कि उनकी मां का मानसिक संतुलन काफी समय से ठीक नहीं था। संभवतः इसी कारण वह घर से कहीं निकल गई थीं और रास्ता भटकने के बाद रामपुर घाट तक पहुंच गईं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। इस संबंध में जब सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे बात नहीं हो सकी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज