जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) के गंभीर मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों (महिला व पुरुष) को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत में पेशी और विधिक कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है
चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह



