मेन्यू

लोड हो रहा है...

ई-रिक्शा चोरी व मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

जौनपुर |  जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुजानगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने ग्राम बसरही में मालवाहक ई-रिक्शा की चोरी और ग्राम कुरावा में मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का मालवाहक ई-रिक्शा और 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उप-निरीक्षक रामभवन यादव मय हमराही टीम गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बारा पंचरास्ता से लगभग 100 मीटर आगे चौबेपुर नहर रोड से चारों आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए चारों के खिलाफ थाना सुजानगंज संबंध धाराओं में चोरी और छिनैती से संबंधित गंभीर मामले दर्ज हैं। सफल गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 रामभवन यादव, उ0नि0 सुभाषचन्द्र द्विवेदी, हे0का0 मानस तिवारी, का0 संजीव यादव, का0 वरुण यादव, का0 कमलेश यादव, का0 अमरनाथ तिवारी एवं का0 शुभम सिंह शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया है।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय