मेन्यू

लोड हो रहा है...

चोरी की योजना बना रहा शातिर चोर तमंचा व औजारों के साथ गिरफ्तार, एक साथी फरार

जौनपुर | जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सुईथाखुर्द पंचायत भवन के पास से चोरी की योजना बना रहे एक शातिर चोर को अवैध असलाह और ताला तोड़ने के औजारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

​घटना का संक्षिप्त विवरण

​गश्त के दौरान थाना खुटहन पुलिस टीम जब सुईथाखुर्द पंचायत भवन के पास पहुंची, तो संदिग्ध हालत में खड़े दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे व भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर फरार हो गया।

​पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आकाश यादव बताया तथा फरार साथी का नाम सचिन सिंह (निवासी त्रिलौकिया, थाना खुटहन) बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आकाश यादव ने कुबूल किया कि दिनांक 22/23 जुलाई 2026 की रात बारिश के दौरान उसने और उसके साथी सचिन ने ग्राम रसूलपुर, फिरोजपुर व अहरपुर में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वे असफल रहे थे। शनिवार रात भी वे दोनों चोरी की योजना बना रहे थे कि पुलिस की तत्परता से पकड़े गए।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय