सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव का मामला, पारिवारिक विवाद और बीमारी से चल रहे थे परेशान
जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। कोटवार बाजार के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 72 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक की पहचान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी छोटेलाल गौतम (72 वर्ष) पुत्र स्व. बृजमोहन गौतम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर जीआरपी (GRP) पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पारिवारिक विवाद और बीमारी से थे ग्रसित स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, छोटेलाल गौतम पिछले काफी समय से पारिवारिक कलह और विवादों को लेकर मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहे थे। इसके अलावा वह काफी दिनों से बीमारी से भी जूझ रहे थे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे हैं, लेकिन वे सभी अपने माता-पिता से अलग रहते हैं। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। पति की अचानक मौत से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, जीआरपी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह एक हादसा था या फिर पारिवारिक तनाव और बीमारी के चलते उठाया गया कोई आत्मघाती कदम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।




