जौनपुर। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सिकरारा पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक थाना सिकरारा के कुशल मार्गदर्शन में एंटी रोमियो टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्राओं से छेड़खानी करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया गया है।
घटना एवं कार्रवाई का विवरण:
आज दिनांक 31.07.2026 को प्रतापगंज इण्टर कॉलेज के पास स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसने व अपशब्दों का प्रयोग करने वाले मनचले आरोपी विजय उर्फ बीरु गौड़ को पुलिस टीम द्वारा मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
छात्राओं की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत शांति भंग की विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।




