मेन्यू

लोड हो रहा है...

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से झपट्टामारी के जेवरात बरामद

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री गिरेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा झपट्टामारी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण:

मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है, जहाँ वादिनी मुकदमा श्रीमती रेशमा बानो (पत्नी फहद आजमी, निवासी मोहल्ला- बहुरानी, थाना कोतवाली, तहसील शाहगंज, जनपद जौनपुर) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 25.11.2025 को शाम लगभग 04:00 बजे वे अपने बच्चों के साथ आभूषण (मांग टीका, कान की बाली, चांदी की पायल, अंगूठी एवं नाक की कील) साफ कराने बाजार गई थीं। सफाई कराने के उपरांत घर वापस आते समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनके आभूषण छीनकर फरार हो गया था।

उक्त घटना के संबंध में थाना शाहगंज पर संबंधित धाराओं  के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।

गिरफ्तारी एवं कार्रवाई:

विवेचना के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 31.07.2026 को समय लगभग 11:45 बजे बड़ी मस्जिद शाहगंज के पास से घटना में वांछित/प्रकाश में आए आरोपी कमालुद्दीन को आभूषणों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा  की वृद्धि की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय