जौनपुर (उत्तर प्रदेश) : जिले की मीरगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 25,000 रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सुजीत सरोज उर्फ ‘पग्गल’ उर्फ ‘टाइगर’ को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित करीब 8 मामले दर्ज हैं।
अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्ग-दर्शन व क्षेत्राधिकारी (CO) मछलीशहर के पर्यवेक्षण में मीरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने करौरा (थाना मछलीशहर) निवासी सुजीत सरोज पुत्र शोभनाथ उर्फ प्रहलादी को घेराबंदी कर धर दबोचा।
पिकअप और मवेशी चोरी का आरोप
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुजीत सरोज मीरगंज थाने पर दर्ज दो प्रमुख चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था:




