वृक्षारोपण कर वितरित किये गये हजारों पौधे
तेजीबाज़ार — क्षेत्र के सहोदरपुर निवासी महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जहाँ लगभग 401 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया, वही वृक्षारोपण कर लोगों में हजारों पौधे वितरित किये गये !
शुक्रवार को कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन देव स्थान खमपुर सहोदरपुर के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के मुंबई में रहने के कारण इनके भतीजे पूर्व सदस्य जिला पंचायत श्यामराज सिंह के हाथों केक काटा गया और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोगों ने पूर्व गृह राज्य मंत्री का जन्मदिन मनाया !
श्यामराज सिंह ने बताया कि पार्टी के किसी कार्यवश पूर्व गृह राज्य मंत्री मुंबई में है गांव में स्थित देव स्थान प्रांगण में शुक्रवार को पांच किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, इस अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और वृक्षा रोपण कर विभिन्न प्रकार के लगभग दो हजार पौधे वितरित किये गये और विशाल भंडारॆ का आयोजन कर लोगों को भोजन कराया गया!
मुख्य चिकित्साधिकारी गंगाराम गौतम ने फ़ीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया, इस शिविर आयोजन में आये लगभग 401 लोगों ने लाभ लिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजीबाज़ार के चिकित्साधिकारी डॉक्टर श्रीनिवास निगम ने अपनी टीम के साथ शिविर में आये सभी का हेल्थ चेक-अप किया और नि:शुल्क दवाइयाँ दी गयी शिविर के माध्यम से पचास लाभार्थियो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, एक दिव्यान्ग को सर्टिफ़िकेट दिया गया नेत्र सर्जन जय प्रकाश ने पच्चीस मोतियाबिन्द के मरिजो का चेक अप किया !
मुख्य चिकित्साधिकारी गंगाराम गौतम शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, एस डी एम योगिता सिंह, ब्लाक प्रमुख शेरवा,ब्लाक प्रमुख खुटहन, पूर्व आईपीएस राम मोहन सिंह के हाथों वृक्षा रोपण कराया गया और विभिन्न प्रकार के लगभग दो हजार पौधों का वितरण कराया गया!
इस मौके पर जिले से लगभग आधा दर्जन डॉक्टर, विधायक, पूर्व विधायक, एसडीएम, पूर्व आई पी एस, ब्लाक प्रमुख सहित फ़र्मासिस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उपेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, सुरेन्द्र मोहन, डॉक्टर विकास सिंह सहित क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे!





