गुरुजन का सम्मान किया गया
जौनपुर। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आज भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की
650वीं जन्म जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे #समरसता_संपर्क_अभियान के अंतर्गत
आज जौनपुर सदर विधानसभा में #संत_संपर्क_अभियान के तहत भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी के नेतृत्व में जोगेश्वर नाथ महादेव मंदिर आलमगंज एवं माता विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला जौनपुर के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं सम्मानित कार्यक्रम किया गया।
पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा है भाजपा ही सर्व समाज समुदाय धर्मगुरुओं का सम्मान करती है।
ब्लॉक प्रमुख करंजकला प्रतिनिधि सुनील यादव ममन ने कहा है पूज्य संत रविदास गुरुजी के पदचिह्नों पर चलते हुए मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी जौनपुर के हर वर्ग के नागरिकों का सम्मान करते है और करते रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर प्रभारी उतरी मंडल प्रभारी परविंद चौहान ने कहा कि भाजपा उतरी मंडल संगठन जिले के अग्रणी संगठनों में एक अच्छा संगठन है और संगठन के निर्देशों का पालन बूथ स्तर तक करता हैं। भाजपा जिला मंत्री भाजपा सुधांशु सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार बगैर भेदभाव के जनहित में कार्य करती हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए संगठन मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।
भाजपा जौनपुर नगर मंडल उत्तरी की नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर भाजपा उतरी मंडल सबके सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है और कहा कि अगस्त माह की “मन की बात” आर एल चिल्ड्रेन हाई स्कूल ताड़तला मखदूम शाह अधन में धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें मंत्री जी, जिला अध्यक्ष जी सहित सभी लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री कृष्णकांत साहू नगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, नगर उपाध्यक्ष शुभम कन्नौजिया, नगर मंत्री विकास अग्रहरि ,
नगर मंत्री मुकेश सोनी, नगर मीडिया प्रभारी सनी चौधरी , सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम सोनी , नगर कार्यसमिति सदस्य गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व बैंक मैनेजर, रमाशंकर सेठ, चंदन सोनी, रूपनारायण माली, कपिल चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल, निखिल सिंह, रमन सोनकर, अजय सेठ, शिवम जायसवाल, हीरालाल मौर्य, अरुण गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहकर गुरु पूजन किया।
जिन गुरुदेव जी का स्वागत अभिनंदन पूजन किया गया उनमें प्रमुख रूप से गुरु जी पंडित शशिधर मिश्रा, पंडित ईसान चतुर्वेदी, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री , पंडित अवधेश मिश्रा, पंडित गणेश मिश्रा, पंडित विनोद मिश्रा जी, पंडित रविन्द्र नारायण शुक्ला, पंडित राकेश शुक्ला जी को अंगवस्त्र पहनाकर माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया सभी गुरुओं ने मंत्र पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित सभी लोग को आशीर्वाद दिया।
अंत में भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तरी श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी ने आए हुए सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।
उक्त आशय की जानकारी नगर मीडिया प्रभारी उत्तरी सनी चौधरी ने दिया।




