मेन्यू

लोड हो रहा है...

सावन माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस जौनपुर ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

जौनपुर। पवित्र सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.07.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा संयुक्त रूप से प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा:

                   निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मजबूत बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा व सुगम दर्शन की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।

ड्यूटी में तैनात कर्मियों को कड़े निर्देश:

                   इस अवसर पर अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से समुचित प्रबंध किए गए हैं।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय