मेन्यू

लोड हो रहा है...

पं. बांके महाराज ज्योतिष संस्थान द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन 2 अगस्त को

जौनपुर: पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर जौनपुर शहर में धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन होने जा रहा है। पं. बांके महाराज ज्योतिष संस्थान, जौनपुर के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

     यह धार्मिक कार्यक्रम शहर स्थित श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर (होटल रिवर व्यू के पीछे), जौनपुर के प्रांगण में रविवार प्रातः 10:00 बजे से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगा।

कथा व्यास डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी का रहेगा सानिध्य

         कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जिनके मार्गदर्शन और आचार्यत्व में श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, पूजन और महारुद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील

आयोजकों ने जौनपुर शहर तथा आसपास के समस्त शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पार्थिव पूजन में भाग लेने तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

  • स्थान: श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर (होटल रिवर व्यू के पीछे), जौनपुर

  • दिनांक व समय: रविवार, 02 अगस्त 2026 (प्रातः 10:00 बजे से)

  • संपर्क सूत्र: 9455667503, 9839680219

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय