जौनपुर: पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर जौनपुर शहर में धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन होने जा रहा है। पं. बांके महाराज ज्योतिष संस्थान, जौनपुर के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
यह धार्मिक कार्यक्रम शहर स्थित श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर (होटल रिवर व्यू के पीछे), जौनपुर के प्रांगण में रविवार प्रातः 10:00 बजे से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगा।
कथा व्यास डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी का रहेगा सानिध्य
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जिनके मार्गदर्शन और आचार्यत्व में श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, पूजन और महारुद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा।
श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील
आयोजकों ने जौनपुर शहर तथा आसपास के समस्त शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पार्थिव पूजन में भाग लेने तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।
-
स्थान: श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर (होटल रिवर व्यू के पीछे), जौनपुर
-
दिनांक व समय: रविवार, 02 अगस्त 2026 (प्रातः 10:00 बजे से)
-
संपर्क सूत्र: 9455667503, 9839680219




