मेन्यू

लोड हो रहा है...

भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के देवता, 11 नवंबर को भव्यता से निकलेगी शोभायात्रा: सरस चन्द

​श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक में बनी रणनीति, 25 सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन

जौनपुर। “कोई भी देवी-देवता या महापुरुष किसी जाति विशेष के नहीं होते, वे सर्व समाज और पूरे समुदाय के होते हैं। इसी प्रकार भगवान चित्रगुप्त जी भी सर्व समाज के देवता हैं और रहेंगे।” यह विचार श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक व वरिष्ठ सिविल कोर्ट अधिवक्ता सरस चन्द श्रीवास्तव ने व्यक्त किए।

​वे कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव के ‘भगवान चित्रगुप्त कॉलोनी’ स्थित आवास पर आयोजित महासमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली जाएगी।

​सर्व समाज को जोड़ा जाएगा: मनोज अग्रहरी

​बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासमिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज अग्रहरी ने कहा कि शीघ्र ही पूजन महासमिति की एक वृहद कमेटी घोषित की जाएगी, जिसमें सर्व समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक व्यापक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।

​ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव व कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि जिस प्रकार लोग घरेलू मांगलिक कार्यों में सर्व समाज को आमंत्रित करते हैं, उसी प्रकार इस शोभायात्रा में भी हर वर्ग को सादर आमंत्रित किया जाएगा। भगवान को जाति-पांति में बांधना कदापि उचित नहीं है।

​10 कायस्थ व 15 सामाजिक संगठनों का मिला साथ

​महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव एवं कायस्थ महासभा 7235 के जिलाध्यक्ष/संस्थापक अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन को जौनपुर के 10 कायस्थ संगठनों तथा 15 अन्य सामाजिक संगठनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो चुका है।

​राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव एवं कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ‘अज्जू’ ने बताया कि 11 नवंबर को शोभायात्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर (बारिनाथ मठ) से प्रारंभ होकर भगवान चित्रगुप्त मंदिर (रूहटा) तक जाएगी।

​दिनेश चन्द श्रीवास्तव ‘दीनू’, मनोज वर्मा एवं रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने अन्य संगठनों से भी एकजुटता की अपील की। बैठक में अन्य सामाजिक व कायस्थ संगठनों से समन्वय स्थापित करने के लिए दयाल सरन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू भईया’ और उमेश श्रीवास्तव ‘फूफा जी’ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

​संगठन विस्तार व प्रचार सामग्री पर मंथन

​बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आमंत्रण पत्र, कैलेंडर एवं पुस्तिका के प्रकाशन पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने किया।

​इस अवसर पर संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सोनू, रूपेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, शैलेंद्र मोहन, विनय श्रीवास्तव, अखिलेश बबलू, अनुपम, संदीप, अवनीश, अभिषेक जिक्की, शिव शंकर, देवेन्द्र, दीपक, आर.पी. श्रीवास्तव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार (पी.टी.आई.) विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ ने दी।

शोक संवेदना:

बैठक के अंत में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव की पूज्य माताजी एवं समाज के अन्य दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय