Fastblitz 24

पवारा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

जौनपुरपुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पवारा थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर और थानाध्यक्ष रमेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा और उनके हमराही कांस्टेबल धनंजय यादव ने बल्लू यादव पुत्र नन्हेलाल यादव और कल्लू यादव पुत्र नन्हेलाल यादव, दोनों निवासी ग्राम उमरगंज, जनपद जौनपुर को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज