Fastblitz 24

बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल, कांस्टेबल ने पिस्टल लहराई, ग्रामीणों ने की मारपीट

जौनपुरसरपतहां थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव में 20 मई की देर रात बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ। पुलिस का आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, वहीं ग्रामीणों का दावा है कि एक कांस्टेबल ने पिस्टल लहराकर लोगों को धमकाया। इस मामले में पुलिस ने 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोइरीपुर गांव के लोगों के अनुसार, 20 मई की रात कुछ महिलाएं शौच के लिए कब्रिस्तान की तरफ गई थीं, जहां एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) टीम को ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सौंप दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान पीआरवी पर तैनात सिपाही बलवंत पाल ने उनके साथ अभद्रता की। ग्रामीणों की मानें तो पीआरवी वाहन 2327 के कांस्टेबल ने ग्रामीणों पर आरोपी के साथ मारपीट का आरोप लगाया, गाली दी और जेल भेजने की धमकी देने लगे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो कांस्टेबल ने पिस्टल निकाल ली और लहराते हुए लोगों को धमकाने लगे। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सिपाही के साथ हाथापाई हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी टीम आरोपी युवक को लेकर वहां से चली गई।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान ने बताया कि 20 मई 2025 की रात पीआरवी को सूचना मिली थी कि अंबेडकरनगर निवासी चंदर को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। यह सूचना पीआरवी 2327 को दी गई।

जब हेड कांस्टेबल बलवंत पाल और ड्राइवर सुनील कुमार मौके पर पहुंचे, तो गांव के जियालाल सहित 15 से अधिक लोगों ने पीआरवी कमांडर के साथ मारपीट की और टीम के साथ गाली-गलौज की। हेड कांस्टेबल बलवंत पाल ने सरपतहां थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जियालाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज