मेन्यू

लोड हो रहा है...

तेजीबाज़ार में सनसनी: शौच के लिए निकली 21 वर्षीय युवती का दबंग युवक ने किया अपहरण, मुकदमा दर्ज!

 

​पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद अहमद के खिलाफ दर्ज की FIR; थानाध्यक्ष बोले— आरोपी की तलाश में जुटी टीम

(न्यूज़ डेस्क)

तेजीबाज़ार (जौनपुर):

क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौच के लिए बाहर निकली एक 21 वर्षीय युवती को दूसरे गांव का युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि दबंग ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर गाड़ी में बैठाया और उसका अपहरण कर लिया।

​पीड़ित पिता के अनुसार, यह घटना बीते 2 अगस्त की है। गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर आए, तो उन्होंने आरोपी युवक को अपनी बेटी को गाड़ी में ले जाते हुए देखा। घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है और बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी आशंकित है।

​पीड़ित ने तत्काल थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए बेटी को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले में पुलिस का रुख:

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद अहमद (पुत्र रहमान) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें युवती की शीघ्र खोजबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय