पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद अहमद के खिलाफ दर्ज की FIR; थानाध्यक्ष बोले— आरोपी की तलाश में जुटी टीम
(न्यूज़ डेस्क)
तेजीबाज़ार (जौनपुर):
क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौच के लिए बाहर निकली एक 21 वर्षीय युवती को दूसरे गांव का युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि दबंग ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर गाड़ी में बैठाया और उसका अपहरण कर लिया।
पीड़ित पिता के अनुसार, यह घटना बीते 2 अगस्त की है। गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर आए, तो उन्होंने आरोपी युवक को अपनी बेटी को गाड़ी में ले जाते हुए देखा। घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है और बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी आशंकित है।
पीड़ित ने तत्काल थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए बेटी को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले में पुलिस का रुख:
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद अहमद (पुत्र रहमान) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें युवती की शीघ्र खोजबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।




