Fastblitz 24

देर रात स्कॉर्पियो का टायर फटा, एक गंभीर और तीन घायल

जौनपुर: गुरुवार देर रात जौनपुर के सुइथाकला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, कलान के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। यह खबर आप उत्तरशक्ति हिंदी दैनिक पर पढ़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गैरवाह डड़वा गाँव के निवासी पंकज यादव, गोलू यादव, अमित यादव और बृजेश यादव एक रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गए थे। देर रात वे सभी अपने घर वापस लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो कलान चौराहा पार कर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के पास पहुँची, गाड़ी का अगला दाहिना टायर अचानक फट गया। टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर पंकज, अमित और बृजेश को मामूली चोटें आईं, लेकिन गोलू पुत्र शिवशंकर यादव को गर्दन और हंसुली (कॉलरबोन) में गंभीर चोटें आईं।

पूरा पढ़िए… ????

हादसे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। उन्होंने बिना देर किए सभी घायलों को शाहगंज स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया। शुक्रवार सुबह परिवारजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे आनन-फानन में अस्पताल पहुँचे। जहाँ गोलू का इलाज अभी भी जारी है, वहीं अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह घटना रात के समय सड़क सुरक्षा और वाहनों के रखरखाव की महत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़ा करती है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज