जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ के तत्वावधान में डॉ. जी. सी. सिंह एवं सुलोचना सिंह के क्लिनिक पर एक दिवसीय निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी हड्डियों की जांच कराई और स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने की, जबकि मंच संचालन क्लब सचिव लायन नवीन मिश्रा द्वारा संपन्न हुआ।
ऑस्टियोपोरोसिस की समय पर पहचान के लिए जांच जरूरी: शिविर के दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जी. सी. सिंह ने BMD जांच का महत्व समझाते हुए बताया कि बोन मिनरल डेंसिटी परीक्षण हड्डियों की मजबूती, कैल्शियम की मात्रा और भविष्य में फ्रैक्चर के जोखिम का आकलन करने की एक सुरक्षित, सरल और दर्द-रहित तकनीक है। यह जांच समय रहते ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी की पहचान कर उचित इलाज की दिशा तय करने में अत्यंत मददगार साबित होती है।
क्लब सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता: स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. सुलोचना सिंह, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनुराग सिंह, नूपुर सिंह, शिवकुमार साहू, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, प्रज्ञा मिश्रा, विभा श्रीवास्तव, देवेश गुप्ता, दीपक चिटकारिया, जागेश्वर केसरवानी, रीता केसरवानी, धनंजय पाठक, सुनीता पाठक, संजीव गुप्ता और सीमा गुप्ता सहित क्लब के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जनकल्याण के लिए जारी रहेंगे ऐसे प्रयास: क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ सामाजिक स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन जारी रखेगा।
कार्यक्रम के अंत में सचिव नवीन मिश्रा ने उपस्थित चिकित्सकों, क्लब सदस्यों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की।




