मेन्यू

लोड हो रहा है...

राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अस्पतालों में भेजी गई सहायता

जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद के सात जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए कुल 7 लाख 20 हजार 150 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि यह धनराशि संबंधित चिकित्सा संस्थानों को उपचार के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वीकृत लाभार्थियों में बंजारेपुर की इन्द्रावती देवी को बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए 1 लाख रुपये, शेखपुर सुतौली निवासी शैलेन्द्र यादव को केजीएमयू/गांधी मेमोरियल एंड एसोसिएट हॉस्पिटल के लिए 1 लाख रुपये, पाल्हामऊ खुर्द निवासी रामकिशुन पाल को बीएचयू के लिए 95 हजार 150 रुपये, डेरामुआयना (कुरचनपुर) निवासी रतना देवी को बीएचयू के लिए 1 लाख रुपये, शेखपुर अशरफपुर निवासी रामजीत यादव को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, वाजिदपुर उत्तरी निवासी निखिल राय को बीएचयू के लिए 1 लाख रुपये तथा गरोठन निवासी सविता को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए 75 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

                      राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत कुल 7 लाख 20 हजार 150 रुपये की राशि संबंधित अस्पतालों को मरीजों के उपचार के लिए संबंधित अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यालय में आने वाले किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की योगी सरकार पूरा सहयोग कर रही है। हमारी सरकार गरीबों, मजलूमों और जरूरतमंदों की सरकार है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर सभी की सहायता की जा रही है। मरीजों के परिजनों ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और प्रदेश की योगी सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय