मेन्यू

लोड हो रहा है...

सई नदी में मिला बीए छात्रा का शव, इलाके में सनसनी

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र स्थित बरगुदर पुल के पास बुधवार को सई नदी में 17 वर्षीय बीए की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान डीहजहानियां गांव की रहने वाली श्वेता प्रजापति के रूप में हुई है।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्वेता बुधवार सुबह अपने घर से साइकिल द्वारा कॉलेज के लिए निकली थी। इसके कुछ ही समय बाद बरगुदर पुल के पास लावारिस हालत में उसकी साइकिल और चप्पल पड़ी मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की भनक लगते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और श्वेता की खोजबीन शुरू की।

             सूचना पर तत्काल पहुंची बक्सा थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सई नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने किशोरी के शव को नदी से बाहर निकाला। शव बरामद होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

                   पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय