Fastblitz 24

दवा के अवैध कारोबार का पर्दाफाश , लाखों की दवाएं जब्त

बिना लाइसेंस का चल रहा था मेडिकल स्टोर, किया गया सीज

जौनपुर: बुधवार को जनपद में दवा की एक बड़े अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ और लाखों की दवाएं जप्त की गई। औषधि निरीक्षक द्वारा की गई कार्यवाही में चलाई जा रहे अवैध बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया । जनपद में अवैध औषधियों के क्रय-विक्रय पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज, बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, IGRAS द्वारा प्राप्त एक शिकायत के आधार पर, सुईथाकला, सरपतहां, शाहगंज, स्थित एक अवैध और बिना लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया।

औषधि निरीक्षक चंद्रेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। यह मेडिकल स्टोर धीरज यादव उर्फ बबलू पुत्र अच्छे लाल यादव, निवासी सरपतहां, द्वारा संचालित किया जा रहा था। छापे के दौरान धीरज यादव उर्फ बबलू मौके पर उपस्थित थे, लेकिन वे किसी भी प्रकार का लाइसेंस या भंडारित एलोपैथिक औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।

आप जानकारी के अनुसार छापे के दौरान मौके पर मेडिकल स्टोर में बिक्री के लिए रखी गई लगभग 85,000 रुपये की एलोपैथिक औषधियां बरामद हुई जिसको नियमानुसार फॉर्म 16 पर अंकित करते हुए सीज कर ली गईं।

पूरा पढ़िए… ????


इसके अतिरिक्त, दो संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच और विश्लेषण के लिए नियमानुसार संग्रहित किए गए हैं।
जिला औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने बताया परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

जहां इस कार्रवाई से जनपद में अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है, वहीं इस प्रकार अवैध मेडिकल स्टोर का बेधड़क संचालन और
दवाइयां का मिला जखीरा व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े करता है।औषधि विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को केवल वैध और गुणवत्तापूर्ण दवाएं ही उपलब्ध हों।

जनपद के अग्रणी दवा व्यवसाई संगठन केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन का स्वागत करते हुए मांग की है कि अभियान चलाकर दवा का अवैध कारोबार कर रहे लोगों प्रभावी कार्यवाही की जाए। संगठन की महामंत्री राजेंद्र निगम की यह जनपद का इकलौता मामला नहीं है। जनपद की हर बाजारों में ऐसी अवैध कारोबारी देखो व्यवसाय कर रहे हैं और इन्हीं की माध्यम से अवैध नकली और गुणवत्ता ही दवाई जा रही है इन पर तत्काल काबू की जाने की आवश्यकता है

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज