Fastblitz 24

बदलापुर पुलिस ने चोरी की ट्रक के साथ एक चोर दबोचा, तीन फरार

जौनपुर: बदलापुर थाना पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने चेकिंग के दौरान चोरी की एक ट्रक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अंधेरे और दूरी का फायदा उठाकर तीन अन्य साथी भागने में सफल रहे। यह घटना जिले में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम लगभग 8:10 बजे, बदलापुर पुलिस टीम देवरामपुर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खुटहन की तरफ से एक ट्रक आती दिखी। पुलिस चेकिंग को देख ट्रक कुछ दूरी पहले रुकने लगी और उसमें से तीन व्यक्ति उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने तेजी से ट्रक के पास पहुंचकर सीट पर बैठे एक व्यक्ति को दबोच लिया, लेकिन अन्य तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पूरा पढ़िए… ????

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में उसने अपना नाम नूरआलम पुत्र हबीब अहमद निवासी पितईपुर, थाना मान्धाता, जिला प्रतापगढ़ बताया। उसकी तलाशी लेने पर एक मोबाइल, नकदी और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। फरार हुए व्यक्तियों के बारे में पूछने पर उसने उनके नाम शाहरुख पुत्र अज्ञात (निवासी जेल रोड के पास, सई नदी के पास, शहर से बाहर, जिला प्रतापगढ़), जैनुल पुत्र अज्ञात (निवासी परशुरामपुर, थाना मान्धाता, जिला प्रतापगढ़) और गुफरान पुत्र अज्ञात (निवासी जेल रोड के पास, सई नदी के पास, शहर से बाहर, जिला प्रतापगढ़) बताए।

ट्रक के कागजात मांगने पर नूरआलम उन्हें दिखाने में असमर्थ रहा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि यह ट्रक उन चारों ने मिलकर अयोध्या जिले के प्रयागराज रोड स्थित एक ढाबे से चुराई थी और वे इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। जांच में पता चला कि बरामद ट्रक (नंबर UP42 BT8300) थाना पूराकलंदर, जिला अयोध्या के  संबंध धाराओं से संबंधित है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज