मेन्यू

लोड हो रहा है...

जौनपुर में कलयुग का कड़वा सच: 3 दिन से मोर्चरी में सड़ रही अनिल गुप्ता की लाश, रसूखदार परिवार ने मोड़ा मुंह

​अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज सही नाम-पता भी नहीं पिघला सका अपनों का दिल; बुआ जी अस्पताल के पास झाड़ियों में मिला था 38 साल का युवक

 

​जौनपुर। खून का रिश्ता, चंद पन्नों का पारिवारिक विवाद और ढेर सारी नफरत… जब जिंदा रहते इंसान की कद्र खत्म होती है, तो लगता है कि शायद मौत के बाद दूरियां मिट जाएंगी। लेकिन जौनपुर का यह मामला इंसानियत और रिश्तों के मुंह पर करारा तमाचा है। यहाँ एक शख्स की मौत को 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन उसका शव जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में लावारिस पड़ा हुआ है। वजह बेहद खौफनाक है—वारिस मौजूद हैं, शहर में बड़ा नाम और रसूख भी है, लेकिन कोई अपनी ही औलाद/भाई का शव तक लेने नहीं आ रहा।

​झाड़ियों में अचेत मिला था, अस्पताल में तोड़ा दम

           घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मोहल्ला नक्खास निवासी अनिल कुमार गुप्ता (38 वर्ष), पिता स्व. रामचंदर गुप्ता, बीते 29 जुलाई को अहियापुर (धरनीधरपुर) में बुआ जी हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में बदहवास हालत में पड़ा मिला था। एक स्थानीय राहगीर ने इंसानियत दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ इलाज के दौरान 3 अगस्त (सोमवार) की सुबह करीब 11 बजे उसने अंतिम सांस ली।
​सही नाम-पता लिखवाया, फिर भी अपनों तक नहीं पहुँची ‘मौत की खबर’

         मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनिल ने भर्ती होते समय अपना नाम और पता बिल्कुल सही दर्ज कराया था। इसके बावजूद तीन दिन तक परिजनों तक आधिकारिक सूचना न पहुँचना या पहुँचने के बाद भी उनका चुप रहना, पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ पारिवारिक संवेदनाओं की नाकामी पर बड़े सवाल खड़े करता है।
​शहर के बड़े मिठाई व्यापारी से जुड़ा है परिवार

               स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों की मानें तो मृतक जौनपुर शहर के एक बेहद नामी और बड़े मिठाई विक्रेता के परिवार से ताल्लुक रखता है। धन-दौलत और रसूख से संपन्न इस परिवार की नफरत का आलम यह है कि इंसान की मौत के बाद भी उनका गुस्सा और शिकायतें खत्म नहीं हुईं।
​जिंदा रहते देखभाल न करना एक अलग बात हो सकती है, लेकिन मरने के बाद एक अदद कफ़न और दो गज़ ज़मीन के लिए तरसाना इस बात का सबूत है कि आज के दौर में नफ़रत, खून के रिश्तों से कहीं ज्यादा भारी पड़ रही है। फिलहाल अनिल की लाश मोर्चरी में महज़ एक ‘केस नंबर’ बनकर अपनों के आने का इंतज़ार कर रही है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय