मेन्यू

लोड हो रहा है...

सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का चयन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

96 यूपी बटालियन के तत्वावधान में शारीरिक व चिकित्सीय परीक्षण के बाद चुने गए नए सितारे

बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 अगस्त को 96 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में नए एनसीसी कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस भर्ती अभियान में शामिल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सीय परीक्षण और आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से सत्यापन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया।

कड़े मानकों से गुज़रे अभ्यर्थी

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शंकर सिंह गौतम के निर्देशों के अनुसार बोर्ड प्रभारी सूबेदार मेजर जसपाल सिंह और सूबेदार फिलिस उरांव (JCO) की देखरेख में चयन प्रक्रिया संचालित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के चिकित्सीय दल ने अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस की जांच की। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. कर्मचंद यादव ने पूरी प्रक्रिया में प्रशासनिक सहयोग दिया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

चयन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रखने के लिए बदलापुर कोतवाली से उप निरीक्षक प्रमोद कुमार राय, आरक्षी गरिमा शुक्ला और आरक्षी कंचन मौके पर तैनात रहे। संचालन बोर्ड में बटालियन के  , नायब सूबेदार रविन्दर राजभर, नायब सूबेदार  प्रेमप्रकाश और राधेलाल ने मुख्य भूमिका निभ

​महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखंड प्रताप सिंह ने चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए एनसीसी अधिकारियों, मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन और कॉलेज स्टाफ का आभार जताया। साथ ही उन्होंने नए चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय