मेन्यू

लोड हो रहा है...

गीतांजलि जौनपुर का 54वां ऋतु अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर। जनपद की प्रसिद्ध रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ‘गीतांजलि जौनपुर’ का 54वां ऋतु अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर के आर.एन. टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल, सुखीपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नीरज शाह ने की।

​समारोह के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि प्रोफेसर मुक्ता राजे (अध्यक्ष, भूगोल विभाग, राजकीय पीजी कॉलेज मेहरावां), विशिष्ट अतिथि डॉ. शीला सिंह (संस्थापिका, आर.एन. टैगोर स्कूल), शहर कोतवाल अनीता सिंह तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने ठाकुर रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, लाल चंदन और सफेद चंदन के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

​द्वितीय चरण में दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया, जबकि महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने संस्था की 54 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण करना भी अत्यंत आवश्यक है।

​कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र जायसवाल, रामप्रताप सोनी तथा संयोजक रूप नारायण माली ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शशि श्रीवास्तव, चंद्र प्रताप सोनी, गौतम सोनी, पवन सोनी, डॉ. पी.के. सिंह, रमेश शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, गोपाल दास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद सभी ने श्रावणी भोज का आनंद लिया। समारोह का सफल संचालन संस्था के संरक्षक महेंद्र विक्रम ने किया तथा अध्यक्ष नीरज शाह ने सभी आगंतुकों व मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय