जौनपुर। पुलिस द्वारा अपराधियों और आरोपी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक ही परिवार के तीन आरोपी (पिता और उनके दो बेटों) को गिरफ्तार कर लिया है।
सटवा तिराहे से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्ग दर्शन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सटवा तिराहा के पास से तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना मुंगराबादशाहपुर में संबंध धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे, उप-निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रामचन्द्र सिंह, आरक्षी पंकज मिश्र एवं आरक्षी समरजीत शामिल रहे।




