इंदौर: शहर में एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मेघदूत गार्डन के पास रविवार रात थूकने को लेकर हुए झगड़े में कुछ युवकों ने लेखराज नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उसके भाई शुभम और दोस्त बंटी पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लेखराज अपने भाई शुभम और दोस्त बंटी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान उनका कुछ युवकों से थूकने को लेकर विवाद हो गया। यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने लेखराज के सीने पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पूरा पढ़िये 👇


जब शुभम और बंटी ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया। दोनों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Author: fastblitz24



