Fastblitz 24

जौनपुर में सर्राफा व्यापारी से ₹23 लाख का सोना लेकर भागे बंगाली कारीगर

जौनपुरजिले में पश्चिम बंगाल के आभूषण कारीगरों द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। ताड़तला मोहल्ला के एक सर्राफा व्यवसायी ने अपने 23 लाख रुपये के सोने और चांदी के साथ दो कारीगरों के फरार हो जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

बजरंग घाट निवासी सर्राफा व्यवसायी रमा शंकर सेठ ने एसपी डॉ. कौस्तुभ को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थोक में सोने के आभूषणों का कारोबार करते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हुगली के मूल निवासी समद शेख को 150 ग्राम और शेख असलम को 80 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। ये दोनों कारीगर शहर के मुफ्ती मोहल्ला में रहते थे।

पूरा पढ़िये 👇

व्यवसायी के अनुसार, दोनों कारीगरों ने 8 अगस्त को आभूषण बनाकर देने का वादा किया था। तय तारीख पर जब वह उनकी दुकान पर गए, तो पता चला कि समद, असलम और उनके साथी सोना लेकर फरार हो गए हैं।

पीड़ित व्यवसायी ने अन्य व्यापारियों की मदद से समद शेख के चचेरे भाई शेख इम्तियाज अली पर दबाव बनाया, जिसके बाद उसने 29 ग्राम सोना और 44 ग्राम चांदी वापस की। रमा शंकर सेठ ने एसपी से बाकी सोने की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के कई कारीगर इसी तरह से जौनपुर के सर्राफा कारोबारियों का सोना और चांदी लेकर भाग चुके हैं, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज