जौनपुर – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत, शहीद जिलाजीत यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 12 अगस्त को सिरकोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने शहीद के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

संगठन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहीद जिलाजीत यादव की कर्तव्यनिष्ठा और वीरता हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। इस दुख की घड़ी में संगठन ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
पूरा पढ़िये 👇


श्रद्धांजलि सभा के दौरान, संगठन के संरक्षक कैप्टन अजीत पांडेय के साथ के.के. सिंह, राज बहादुर पाल, लाल चंद मौर्य, पन्ना लाल, बलराम सिंह, लाल बहादुर यादव, बनारसी यादव, तेज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जे.पी. सिंह, नागर प्रसाद सोनी और ध्यानचंद दुबे समेत कई अन्य पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।
संगठन ने शहीद को नमन करते हुए कहा, “देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूत को हमारा शत-शत नमन।”
Author: fastblitz24



