जौनपुर – मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जौनपुर श्री आतिश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए दौड़ लगवाई और ड्रिल भी कराया।


परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का भी दौरा किया। उन्होंने शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल और कैंटीन का निरीक्षण कर साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। आदेश कक्ष में उन्होंने कर्मचारियों के दस्तावेजों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता और अनुशासन को बनाए रखना था, ताकि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें।
Author: fastblitz24



