Fastblitz 24

प्राथमिक विद्यालय में 25 फर्जी सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का खुलासा, 26 लोगों पर केस दर्ज

आजमगढ़: जनपद में समाज कल्याण विभाग से प्राप्त एक शिकायत के बाद प्राथमिक विद्यालय में 25 सहायक अध्यापकों की फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 26 लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

जांच में पता चला है कि साल 2014 से लेकर अब तक बिना किसी अनुमोदन या नियमों का पालन किए ये फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों से जुड़े कागजातों पर किसी भी अधिकारी जैसे जिलाधिकारी, एडीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला समाज कल्याण अधिकारी के दस्तखत और मुहर नहीं हैं।

पूरा पढ़िये 👇

एसएसपी हेमराज मीणा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “जांच में 25 सहायक अध्यापकों की नियुक्तियां बिना अनुमोदन के की गई हैं। हमने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।”

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज