जौनपुर – जिले की केराकत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी केराकत थाना क्षेत्र के उदयचन्दपुर गांव के पास से की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी केराकत के दिशा-निर्देशन में, केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीरज कन्नौजिया पुत्र लाले कन्नौजिया, निवासी नरहन केराकत को पकड़ा।
पूरा पढ़िये 👇


नीरज कन्नौजिया केराकत थाने में दर्ज सम्बन्ध धाराओं के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय जौनपुर में कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धनुष धारी पांडेय, कांस्टेबल मिथिलेश राजभर और हेड कांस्टेबल लल्लन खां शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: fastblitz24



