जौनपुर: जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को महिला के साथ अश्लील हरकत करने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुरेरी थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने यह कार्रवाई की। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि उसका पड़ोसी अभिषेक उर्फ झगरु, जो आराजी भोड़ा गांव का रहने वाला है, उसके साथ अश्लील हरकतें करता है, गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है।
पूरा पढ़िये 👇


पीड़िता की शिकायत के आधार पर, सुरेरी थाने में अभिषेक उर्फ झगरु के खिलाफ सम्बंध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, उसे शांति भंग के आरोप में सम्बंध धाराओं के तहत कोर्ट में पेश किया गया।
इस मामले की जांच में थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा के साथ उप-निरीक्षक रामाशीष यादव, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार राव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: fastblitz24



