Fastblitz 24

शांति भंग के आरोप में पवारा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जौनपुर: जनपद के पवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के मार्गदर्शन में और थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह के निर्देश पर उप-निरीक्षक हरिमोहन राम और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। आज, मंगलवार को, ग्राम सोगरा निवासी अजय सरोज (उम्र 24 वर्ष) को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पूरा पढ़िये 👇

अजय सरोज को शांति भंग की सम्बंध धाराओं के तहत हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक हरिमोहन राम और कांस्टेबल रामनिवास यादव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज