जौनपुर: जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को अपने पति की गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को गणेशपुर गांव में हुई थी। 35 वर्षीय गीता देवी का अपने पति शिवकुमार के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इसी दौरान, गुस्से में आकर गीता देवी ने घर में पड़े एक बांस के डंडे से अपने पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरा पढ़िये 👇
घटना के बाद, बरसठी थाने में सम्बंध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। वादी की मदद से पुलिस ने आरोपी गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के समय, पुलिस ने वह मोटा बांस का डंडा भी बरामद किया, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था। गिरफ्तार महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक पारसनाथ यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र पटेल और महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल थीं।
Author: fastblitz24



