Fastblitz 24

जौनपुर में ‘तेरी जय हो गणेश’ के संगीतमय भजनों से भक्ति में डूबे श्रोता

 

अतुल पांडे बरना म्यूजिकल ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

जौनपुर: मुंगराबादशाहपुर नगर के पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में सोमवार की देर शाम गणपति उत्सव के दौरान भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री नव युवक गणपति पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयागराज से आए अतुल पांडे बरना म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोकप्रिय गायक अतुल पांडे और कामता प्रसाद केशरवानी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जैसे ही “चलो बुलावा आया है”, “बम बम बोल रहा है काशी” और “राजा जी खजनवा दई दा” जैसे भजन गूंजे, श्रोता भक्ति में झूम उठे।

पूरा पढ़िए 👇

इसके अलावा, गायिका ललिता ने “निमिया के डारी मईया” और “तेरी जय हो गणेश” जैसे भजनों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।संगीतकारों की टीम ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए, जिसमें प्रमोद ने ऑर्गन पर, आशीष ने ऑटो पैड पर, और बबलू व विनोद ने ढोलक पर अपना शानदार कौशल दिखाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शिवम झूसी की देखरेख में हुआ।देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नज़र आए।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज