जौनपुर: चंदवक पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शुभम यादव (पुत्र शिवनारायण यादव) के रूप में हुई है, जो जरासी गाँव, थाना चंदवक का निवासी है।

यह गिरफ्तारी उप-निरीक्षक मरछू यादव और उनकी टीम द्वारा की गई। टीम में हेड कांस्टेबल सुनील यादव और हेड कांस्टेबल विजय सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को सम्बन्ध धाराओं के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें भारतीय न्याय के तहत आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: fastblitz24



