Fastblitz 24

चार वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में मिली लाश

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अमिहित गांव में सोमवार को चार वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार वर्षीय वेंदात करीब दस दिन पूर्व मुंबई से परिवार के साथ अपने गांव आया था। वह अपने मां बाप की एकलौती औलाद था। परिजनों के अनुसार वेदांत रविवार के दिन ही लापता हो गया जिसका खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। वेदांता के न मिलने पर परेशान परिजनों ने रविवार की शाम पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। बता दें कि अगले दिन यानी सोमवार की सुबह मासूम बच्चे की लाश एक कुएं में पानी की सतह पर उतराया दिखाई दिया। वहां मौजूद ग्रामिणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की सही जानकारी में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज