Fastblitz 24

चोरी के एक बंडल तार के साथ दो चोर गिरफ्तार

 

जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने चोरी के एक बंडल बिजली के तार के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सुजानगंज ग्राम रतनपुर नगौली निवासी ब्रह्मदेव पुत्र हरिगोविंद तिवारी ने थाने पर सूचना देते हुए आरोप लगाया था कि उनके खेत में लगा बिजली का महंगा तार लगभग 400 मीटर को उसी गांव के निवासी दो चोर कुँवर बहादुर गौतम पुत्र झल्लर गौतम व साहिल पुत्र जीतलाल ने चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर सुजानगंज पुलिस ने मामला पंजीकृत कर दोनों की खोज में लग गई थी। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुजानगंज ने मुखबिर की सूचना पर खेत से तार की चोरी करने वाले दोनों चोरों को उमंग रेस्टोरेन्ट सुजानगंज के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम कुंवर बहादुर पुत्र झल्लर गौतम उम्र करीब 32 वर्ष तो दूसरे ने अपना नाम साहिल उर्फ रूपेश पुत्र जीतलाल गौतम उम्र 20 वर्ष बतायया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों के कब्जे से एक बण्डल बिजली का तार बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया गया कि ब्रह्मदेव तिवारी ने अपने खेत में बिजली का तार दूर तक लगाया था उसको हम दोनों चोरी से काटकर चुरा ले गए थे। दोनों ने बताया कि हम दोनों तार को बेचने का प्रयास कर रहें थें लेकिन समय से बिक न पाने के कारण उक्त बिजली के तार को अलग.अलग जगह पर छुपाते रहते थे जो तार दोनों के द्वारा काटा गया था। दोनों चोरों ने तार को बोरी मे रखकर पानी की टंकी के बगल में खंडहर में अरूवाँ गाँव में जाने वाली सड़क के पास छुपाया हुआ था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज