Fastblitz 24

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। खुटहन पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मालूम हो कि थाना खुटहन के ग्राम इमामपुर निवासी प्रदीप सोनी ने पीड़िता को बहला.फुसलाकर कर शादी का झाँसा देकर लगभग चार साल से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था और पति.पत्नी की तरह रह रहा था। पीड़िता द्वारा शादी करने के दबाव डालने पर प्रदीप सोनी शादी करने से इंकार करते हुए उसे जांन से मार कर फेंकने की धमकी देने लगा। इस संबंध में पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। था। मंगलवार के दिन मामले को संज्ञान में लेते हुए उप निरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह मय पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित प्रदीप सोनी पुत्र रामजियावन सोनी मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड खुटहन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कठोर कार्यवाही की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज