Fastblitz 24

गोरखपुर में मिली जिला जौनपुर की मासूम बच्ची

 

जौनपुर। एक बच्ची गोरखपुर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर दुर्गाबाड़ी के पास पाई गई है जिसे वहां पर सुरक्षित रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने को जनपद जौनपुर की निवासी बता रही है और ज्यादा पूरी जानकारी देने में असमर्थ है। अपने घर वालों से दूर यह बच्ची एक व्यक्ति के पास मौजूद है जिनका संपर्क नंबर 9453699100 है। उक्त व्यक्ति गोरखपुर का ही है जिसने बच्ची को सुरक्षित रखा हुआ है। यदि किसी की बच्ची हो तो वह इनसे बात कर सकते हैं। उस व्यक्ति ने बच्ची को उसके घर तक पहुंचाने के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल रखा है जिससे परिजन बच्ची की पहचान कर उसे अपने साथ ले जा सकें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज